सहारनपुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी सहारनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम व वांछित/वारण्टी/ईनामी/शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार संघन चैकिंग व गश्त की जा रही है । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी देवबन्द अभितेष सिंह ने बताया की बड़गांव थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश चन्द्र सिंह एव पुलिस टीम ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर थाना बडगांव पुलिस द्वारा चैकिंग व गश्त के दौरान मुकदमा उपरोक्त में 25,000/- रूपये के पुरस्कार घोषित एक वांछित गौकश अभियुक्त गय्यूर पुत्र असगर निवासी ग्राम हलगोया थाना रामपुर मनिहारान जनपद सहारनपुर को ग्राम हलगोया से गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए समय से मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है । घटना पर बताया की दिनांक 19.11.2025 को करेशन के आम के बाग के पास खुदाबक्शपुर नहर पुल ग्राम सिसोनी में पुलिस मुठभेड के दौरान शहजाद पुत्र याकूब निवासी ग्राम नन्हेडा बुड्ढाखेडा थाना नागल जिला सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया था तथा गय्यूर पुत्र असगर निवासी ग्राम हलगोया थाना रामपुर मनिहारान जिला सहारनपुर मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया था, जिसके सम्बन्ध में थाना बडगांव पर आर्म्स एक्ट बनाम शहजाद पुत्र याकूब निवासी ग्राम नन्हेडा बुड्ढाखेडा थाना नागल जिला सहारनपुर व गय्यूर पुत्र असगर निवासी ग्राम हलगोया थाना रामपुर मनिहारान जिला सहारनपुर पंजीकृत किया गया ।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मेंउ०नि० हितेश कुमार,उ०नि० मौ० कामिल,कां०अमरदीप, कां0 विक्रान्त,हो०गा० सतीश थाना बडगांव जनपद सहारनपुर रहे।
