मनीष अग्रवाल

सहारनपुर | दिल्ली में हुआ ऐतिहासिक समारोह आयोजित । नई दिल्ली में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जनम शताब्दी के अवसर पर आयोजित अटल सम्मान श्रृंखला के द्वादश समारोह में सहारनपुर के समाजसेवी एव वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.पी.डी.गर्ग को “अटल शिखर सम्मान” से सम्मानित किया गया। दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता द्वारा उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान दिया गया, जो उनके चिकित्सा क्षेत्र में अतुलनीय योगदान को मान्यता प्रदान करता है।यह ऐतिहासिक समारोह दिल्ली स्थित भारत मंडपम में धूमधाम सेआयोजित किया गया।जिसमें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, विधान सभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, सांसद, फ़िल्म हस्तियों और कलाकारों की उपस्थिति रही।

समारोह में प्रसिद्ध समाजसेवी सत्य नारायण जामिया, उद्योगपति एस. एस. अग्रवाल, समाजसेवी जगदीश मित्तल, भुवनेश्व सिंघल, और सुधांशु मित्तल के अलावा, प्रसिद्ध कथा वाचक अजय भाई ने अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन के अनछुए पहलुओं पर विचार व्यक्त किए और उनकी महानता को साझा किया।सम्मान समारोह के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने डॉ पी.डी. गर्ग निवासी सहारनपुर को अटल शिखर सम्मान का स्मृति चिह्न प्रदान किया और उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया। इसके साथ ही, उन्होंने डॉ. गर्ग को 11 अलग-अलग उपहार भी दिए, जो विभिन्न स्थानों से मंगाए गए थे। इनमें प्रमुख रूप से वैष्णो देवी से आया अंगवस्त्र, नेपाल से मंगाया गया रुद्राक्ष, और तिरुपति बालाजी का प्रसाद शामिल थे। इन उपहारों में सांस्कृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक प्रतीकों का समावेश था, जो डॉ. गर्ग के योगदान और उनके सामाजिक कार्यों के प्रति सम्मान और आभार को दर्शाते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, “यह उपहार केवल भौतिक वस्तुएं नहीं हैं, बल्कि यह आपके समर्पण, कड़ी मेहनत और समाज में आपके योगदान की श्रद्धांजलि हैं।”

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा, “हमारे समाज में ऐसे लोग बहुत कम होते हैं, जो दूसरों के भले के लिए अपना समय और ऊर्जा समर्पित करते हैं। डॉ. पी. डी. गर्ग जैसे लोग वास्तव में अटल बिहारी वाजपेयी जी के विचारों को जीवित रखते हैं। उनके योगदान से समाज में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हुई हैं, और हम उनकी कड़ी मेहनत को सम्मानित करते हैं।” समारोह में डॉ. पी. डी. गर्ग को चयन समिति के माननीय सदस्यगणों द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इन सदस्यगणों में प्रसिद्ध कलाकार मनोज तिवारी, पद्मश्री नलिनी कमलनी, गायक कुमार विशु, मॉटिवेशनल स्पीकर सोनू शर्मा, श्याम जाजू और साहित्यकार भुवनेश्व सिंघल शामिल थे। उन्हें उनके चिकित्सा क्षेत्र में किए गए विशेष उल्लेखनीय और प्रणामी कार्यों के लिए चयनित किया गया।

डॉ. गर्ग का योगदान केवल चिकित्सा तक ही सीमित नहीं है, बल्कि उन्होंने समाज में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने और जरूरतमंदों के लिए मुफ्त चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए भी सराहनीय कार्य किए हैं। समारोह के समापन पर सभी उपस्थित अतिथियों ने अटल बिहारी वाजपेयी जी के योगदान को याद किया और उनके विचारों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया। अटल जी के नेतृत्व, स्थिरता और समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने आज भी प्रेरणा दी है। यह समारोह न केवल अटल जी के विचारों को सम्मानित करने का अवसर था, बल्कि यह समाज को उनके प्रेरणादायक जीवन से एक नई दिशा दिखाने का भी प्रयास था।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights