सहारनपुर | पुलिस टीम देवबंद द्वारा वांछित अभियुक्तगण/फर्जी जामिनान को किया गया गिरफ्तार।अवगत कराना है कि दिनांक 22.12.2025 को उ0नि0 रविन्द्र कसाना थाना देवबन्द सहारनपुर की तहरीर के आधार पर बाबत अभियुक्तगण द्वारा डकैती, लूट, हत्या, चोरी, नकबजनी, गैंगेस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, अवैध शस्त्र आदि के अभियुक्तगण के साथ संगठित होकर जमानतें मात्र अपने निहित स्वार्थों की पूर्ति के उद्देश्य से कूटचरित दस्तावेजों एवं धोखाधड़ी कर षड़यन्त्र करके अनुचित आर्थिक लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से तथा जमानतदारों द्वारा मा0 न्यायालय को गुमराह कर पूर्व में लगी जमानतों का मा0 न्यायालय में कोई उल्लेख न कर फर्जी तरीके से जमानत लेने के सम्बन्ध में थाना देवबन्द पर मु0अ0सं0- 1121/2025 धारा 319(2) /318(4) /338/ 336(3)/ 340(2)/111/61(2) बीएनएस बनाम अशोक आदि 60 अभियुक्तगण के विरूद्ध पंजीकृत कराया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा फर्जी जामीनान के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है अभियान के क्रम मे पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी देवबंद के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक अमरपाल शर्मा थाना देवबंद के कुशल नेतृत्व फर्जी जामिनान/अभियुक्त 1.गोविन्द पुत्र सूरजभान निवासी ठोकरपुर थाना देवबंद जनपद सहारनपुर 2.सतीश पुत्र सूरजभान निवासी उपरोक्त 3.ऋषिपाल पुत्र टोनी निवासी उपरोक्त 4.राकेश पुत्र छतरू निवासी मानकी थाना देवबंद जनपद सहारनपुर 5.ओमप्रकाश पुत्र नोती सिंह निवासी तल्हेडी खुर्द थाना देवबन्द जिला सहारनपुर 6.अययूब पुत्र महबूब निवासी मौहल्ला अब्दुलहक थाना देवबन्द सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण उ0नि0 रणवीर सिह,उ.नि. मलखान सिंह ,उ0नि0 गोविन्द शरण,उ0नि0 प्रवीण कुमार,है0का0 अनिल कुमार ,है0का0 जुगेन्द्र मलिक ,का0 सुरेशचन्द,का0 सुशील कुमार ,का0 श्रीकृष्ण,का0 संजय कुमार थाना देवबन्द सहारनपुर रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights