मनीष अग्रवाल
सहारनपुर | चिलकाना पुलिस ने दहेज हत्या के अभियोग मे वांछित अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार । चिलकाना थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया 4 दिसंबर को वादी आशीष कुमार पुत्र प्रकाश चन्द निवासी ग्राम मनानी थाना रामपुर मनिहारान जिला सहारनपुर की लिखित तहरीर बाबत अभियुक्त गण द्वारा वादी की बहन आकाँशा उर्फ अल्का को दहेज के लिए प्रताडित करना दहेज की माँग पूरी न होने पर वादी की बहन की जलाकर हत्या कर देने के सम्बन्ध मे थाना चिलकाना पर मामला दहेज अधिनियम पंजीकृत किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी सहारनपुर द्वारा घटना का संज्ञान लेकर अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतू आदेश निर्देश निर्गत किया गये।
आदेश के क्रम मे पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर प्रिया यादव ने बताया की थानाध्यक्ष विनोद कुमार के कुशल नेतृत्व मे थाना चिलकाना पुलिस टीम द्वारा वीरवार को मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त मे नामित वांछित अभियुक्तगण संजय पुत्र ताराचन्द निवासी ग्राम नल्हेडा ,मुकुल पुत्र संजय निवासी ग्राम नल्हेडा, तारावती पत्नी संजय निवासी ग्राम नल्हेडा को बस अड्डा चिलकाना से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण को समय से माननीय न्यायालय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस पार्टी मे उ0नि0 हरेन्द्र कुमार,का0 कुलदीप कुमार,का0 राजीव कुमार थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर रहे।
