सहारानपुर | एसपी देहात सागर जैन ने आज प्रेस वार्ता में बताया की वादी चरण सिंह उर्फ सोनू पुत्र जगपाल सिंह निवासी सिंहखेडा थाना रामपुर मनिहारान जनपद सहारनपुर की एक लिखित तहरीर बाबत अभियुक्तगण विशाल आदि तीन अन्य द्वारा वादी की पुत्री की अतिरिक्त दहेज के लालच मे हत्या कर देने के सम्बन्ध मे थाना रामपुर मनिहारान पर बीएनएस व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के पंजीकृत कराया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आशीष तिवारी सहारनपुर द्वारा तत्काल घटना का संज्ञान लेकर अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेश-निर्देश दिये गये थे ।
आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नकुड़ के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम यादव के कुशल नेतृत्व में थाना रामपुर मनिहारान पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में 01 वांछित अभियुक्त विशाल पुत्र राजेन्द्र निवासी कल्लरपुर गुर्जर थाना रामपुर मनिहारान जनपद सहारनपुर वर्तमान पता खुराना काम्पलेक्स कस्बा व थाना रामपुर मनिहारान जनपद सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर समय से मा0 न्यायालय पेश किया जा रहा है. गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मेंउ0नि0 ललित कुमार,का0 दीपक भारद्वाज, का0 अतुल त्यागी थाना रामपुर मनिहारान, सहारनपुर रहे।
