मनीष अग्रवाल

सहारनपुर | बड़गांव थाना पुलिस और गौकशों के बीच बीती रात हुई मुठभेड़ में पुलिस ने एक वांछित गौकश को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने मौके से तमंचा, कारतूस, गौकशी के उपकरण, जिंदा गोवंश और एक छोटा हाथी वाहन भी बरामद किया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर आशीष तिवारी के निर्देशन में जिले में हत्या, गोकशी, चोरी, लूट, डकैती, नकबजनी तथा अन्य अपराधों की रोकथाम के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 17 नवंबर की रात बड़गांव थाना प्रभारी रमेश चंद्र सिंह पुलिस बल के साथ चौकी मोरा क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति नहर पटरी मार्ग से एक छोटा हाथी (UP11 DT 7326) में दो गोवंश लादकर गोकशी के लिए ले जा रहे हैं।सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम मोहम्मदपुर गाड़ा के पास नहर पटरी पर घेरा बंदी कर दी। कुछ देर बाद संदिग्ध वाहन आता दिखाई दिया।

पुलिस द्वारा रुकने का संकेत देने पर वाहन सवारों ने हड़बड़ी में गाड़ी रोककर पुलिस पर फायरिंग कर दी और खेतों की ओर भागने लगे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गौकश के पैर में गोली लग गई, जिसे मौके से ही घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। दूसरा आरोपी फरार हो गया, जिसकी तलाश में संयोजित कॉम्बिंग अभियान चलाया जा रहा है।गिरफ्तार आरोपी की पहचान फाजिल उर्फ बुल्ला पुत्र अब्बास निवासी ग्राम चरहो, थाना रामपुर मनिहारान, जिला सहारनपुर के रूप में हुई है। घायल फाजिल को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार फाजिल थाने पर पंजीकृत मु.अ.सं. 231/25 और 241/25 सहित गोकशी व आर्म्स एक्ट के लगभग आधा दर्जन मामलों में वांछित चल रहा था।पुलिस ने बरामद तमंचा, खोखा, जिंदा कारतूस, गोकशी उपकरण और जिंदा गोवंश को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights