मनीष अग्रवाल

सहारानपुर | गुरुवार को कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर व प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर कांग्रेस के उपाध्यक्ष चंद्र जीत सिंह निक्कू, विधानसभा प्रत्याशी रही सुखविंदर कौर व सेवा दल के महानगर अध्यक्ष अनुज शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता बलिया खेड़ी ब्लॉक से भाजपा कार्यालय जाने के लिए एकत्रित हुए थे। सूचना पर पहुँची पुलिस प्रशासन टीम द्वारा सब को बल पूर्वक रोक दिया गया। इस अवसर परचंद्र जीत सिंह निक्कू ने कहा की राहुल गांधी ने कहा है की डरो मत और हम योगी, मोदी की कायर सरकार से नहीं डरेंगे ।

वहीचंद्र जीत सिंह निक्कू, ने कहा नेशनल हेराल्ड मामला झूठा साबित हुआ है तो अब पीएम मोदी को इस्तीफा देना चाहिये। श्रीमती सुखविंदर कौर ने कहा कि मोदी सरकार में नैतिकता है तो देश और कांग्रेस से माफ़ी मांगे ,महानगर सेवादल अध्यक्ष अनुज शर्मा ने कहा कि ईडी की जाँच में दो प्रतिशत अपराधों में ही सजा हो पाई है जो यह साबित करता है की विपक्ष को डराने के लिए मोदी सरकार झूठे मुकदमे दर्ज करती है ।इस प्रदर्शन में मनजीत कोका मनजीत गोल्डी एडवोकेट,शमा एडवोकेट राहुल सिंह पल्लवी विक्रम वोहरा विपिन भीम रवि पुंडीर राजीव अश्वनी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights