मनीष अग्रवाल
सहरानपुर | बेहट थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मुकदमें में वांछित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार। बेहट कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह भाटी ने बताया की4 नवंबर को एक महिला वादिया की लिखित तहरीर बावत अभियुक्त नीरज पुत्र सहदेव सिंह निवासी ग्राम चन्द्रपाल खेडी थाना नकुड जनपद सहारनपुर द्बारा वादिया को नौकरी लगवाने का आश्वासन देकर चिकनी चुपड़ी बातों में लेकर वादिया के साथ जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाने व वादिया के मना करने के बाबजूद जबरदस्ती दुष्कर्म करने की धमकी देने तथा गन्दी गन्दी गाली देकर मोबाइल पर बनाई अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने के सम्बन्ध में थाना बेहट पर मामला बीएनएस पंजीकृत कराया गया था ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,आशीष तिवारी सहारनपुर द्वारा तत्काल घटना का संज्ञान लेकर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आदेश-निर्देश दिये गये थे । आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बेहट वैभव पांडये ने बताया बेहट थाना प्रभारी सतपाल सिंह भाटी एव पुलिस टीम द्वारा शनिवार को मुखबिर की सूचना पर थाना बेहट पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में एक वांछित अभियुक्त नीरज पुत्र सहदेव सिंह निवासी ग्राम चन्द्रपाल खेडी थाना नकुड जनपद सहारनपुर को कस्बा बेहट बस स्टैड से गिरफ्तार किया गया। सूत्रों द्वारा मिली जानकारी अनुसार यह युवक कलसिया मार्ग पर रात को वाहनो से अवैध उग्राही भी करता था। अभियुक्त के विरूद्ध अन्य आवश्यक कार्यवाही करते हुए समय से मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है । गिरफ्तार करने वाली पुलिस पार्टी में उ0नि0 महेश चन्द, है0कां0 अनुज कुमार थाना कोतवाली बेहट जिला सहारनपुर रहे।
