मनीष अग्रवाल

सहारानपुर | जनपद की बिहारीगढ़ पुलिस ने दो अभियुक्तों को देशी पिस्टल ,जिन्दा कारतुस के साथ किया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी सहारनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम व शातिर अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार संघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बेहट के निकट पर्यवेक्षण में तथा बिहारीगढ़थानाध्यक्ष अक्षय शर्मा ने बताया की बीती रात को मुखबिर की सूचना पर थाना बिहारीगढ़ पुलिस की एक टीम द्वारा चैकिंग के दौरान दो शातिर अभियुक्त योगेश कुमार पुत्र ओमेन्द्र निवासी ग्राम हरियाबाँस थाना गागलहेडी जिला सहारनपुर को रविदास मन्दिर कस्बा बिहारीगढ के सामने फ्लाई ओवर के पास से गिरफ्तार किया गया ।

अभियुक्त के कब्जे से एक पिस्टल देशी .32 बोर व दो जिन्दा कारतूस बरामद हुई । वहीथाना बिहारीगढ़ पुलिस की दूसरी टीम द्वारा चैकिंग के दौरान एक शातिर अभियुक्त अनस मलिक पुत्र इमरान निवासी नियर एच०बी०एच० इण्टर कालिज कस्बा व थाना गागलहेड़ी जनपद सहारनपुर को गणेशपुर हाईवे के सर्विस रोड से धरातल ग्रीन को जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक पिस्टल देशी. 32 बोर व तीन जिन्दा कारतूस बरामद हुऐ है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर दोनों अभियुक्त योगेश उपरोक्त के विरूद्ध थाना बिहारीगढ़ पर आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया । अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights