मनीष अग्रवाल
सहारानपुर | जनपद में यातायात माह के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक यातायात व थाना गागलहेड़ी पुलिस द्वारा रिफ्लेक्टर टेप लगाकर भारी वाहनों को किया गया जागरूक एव सुरक्षित चलने का चालकों को दिया गया सतर्कता का संदेश। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी सहारनपुर के निर्देशन में एसपी ट्रैफिक शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव एव गागलेहड़ी थाना प्रभारी प्रवेश कुमार शर्मा द्वारा मंगलवार को दया शुगर मिल, थाना क्षेत्र गागलहेड़ी में यातायात माह के तहत कोहरे के कारण होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में पुलिस अधीक्षक यातायात, थाना प्रभारी गागलहेड़ी तथा क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने संयुक्त रूप से ट्रैक्टर–ट्रॉलियों एवं बड़े वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगवाई, जिससे धुंध में वाहनों की दृश्यता बढ़ सके और दुर्घटनाओं की संभावना कम हो।

इस दौरान पुलिस टीम द्वारा चालकों को कोहरे में सुरक्षित वाहन चलाने के लिए निम्न महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।• वाहन की गति नियंत्रित रखें• रिफ्लेक्टर टेप और लाइटों का अनिवार्य रूप से उपयोग करें• ओवरटेक बिल्कुल न करें• सड़क पर पर्याप्त दूरी बनाए रखें• पूर्ण रूप से यातायात नियमों का पालन करें । इस अभियान में सम्मिलित पुलिस टीम में यातयात प्रभारी अमित तोमर एव पुलिस के रिफ्लेक्टर अभियान में उ0नि0 रविकांत गिरी, प्रभारी क्रिटिकल कॉरिडोर टीम मय टीम रहे।
