मनीष अग्रवाल
सहारनपुर | चिलकाना पुलिस द्वारा नाबालिग लडकी को बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार। चिलकाना थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि वीरवार को वादिया लिखित तहरीर बाबत अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादिया की नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर ले जाने के सम्बन्ध मे थाना चिलकाना पर मामला पंजीकृत किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,आशीष तिवारी सहारनपुर द्वारा उपरोक्त घटना का तत्काल सज्ञान लेते हुए अपह्रता की सकुशल बरामदगी व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतू आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। आदेश के क्रम मे पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के एव थानाध्यक्ष विनोद कुमार के कुशल नेतृत्व मे थाना चिलकाना पुलिस टीम द्वारा रविवार को पुलिस चैकिंग के दौरान मुकदमा उपरोक्त मे विवेचना से प्रकाश मे आये अभियुक्त अब्दुल रज्जाक उर्फ राजा पुत्र मजाहिर हसन निवासी ग्राम बुडढाखेडा थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर को साइफन पुलिया से गिरफ्तार किया गया।
विवेचना के दौरान अभियोग उपरोक्त मे धारा 64(1)87 बी.एन.एस, 3/4 पोक्सो एक्ट व 3(2)5 एससी एसटी एक्ट की वृद्दि की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस पार्टी में उ0नि0 नरेन्द्र सिंह, का0 अनुज राणा,का0 सौरव पंवार थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर रहे।
