गोरखपुर। जमीन और टाइल्स के नाम पर रुपये हड़पने के आरोपी टाइल्स व्यापारी रोहित जायसवाल को रविवार रात गोरखनाथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रोहित राष्ट्रीय सह संपर्क प्रमुख सहकार भारती व उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव फेडरेशन के उप सभापति रमाशंकर जायसवाल का बेटा है। आरोपी के खिलाफ कोर्ट से एलबीडब्ल्यू जारी था, जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
गौरव ट्रेडर्स के नाम से रोहित टाइल्स-मार्बल का व्यापार करता है। टाइल्स लगवाने के नाम पर कई लोगों से पैसा लिया था। झांसा देकर ज़मीन दिलाने के नाम पर भी पैसा लेने का आरोप है। ठगी के शिकार राजेंद्रनगर पूर्वी निवासी नीलेंद्र गोविंद राव (रामू सिंह) और उनकी मां कुसुम गोविंद राव से टाइल्स देने के नाम पर भी जालसाजी की है।इसी मामले में एनबीडब्ल्यू जारी हुआ था। पुलिस ने रविवार को उसे गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि रोहित के ठगी के शिकार अतुल सिंह, प्रभाकर पांडेय, राजन सिंह, विपुल त्रिपाठी, विनीत जायसवाल सहित अन्य कई और लोगों भी हुए हैं।

रामू सिंह ने बताया कि रोहित अपने पिता के नाम पर सबको धमकाता था। यही नहीं अपने पिता के गनर को लेकर भी घूमता था। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि रोहित के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी था, उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से जेल भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights