कोर्ट को सूचित किया गया कि इस मामले में दिल्ली पुलिस ने तीसरा पूरक चार्जशीट एक अगस्त को दाखिल किया था। तीसरा पूरक चार्जशीट आरोपित कपिल मिश्रा को सौंप दिया गया। दिल्ली उच्च न्यायालय ने इस मामले में मजिस्ट्रेट कोर्ट की ओर से कपिल मिश्रा के खिलाफ चार्जशीट पर संज्ञान लेने के आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। उच्च न्यायालय के पहले राऊज एवेन्यू कोर्ट के सेशंस कोर्ट ने 7 मार्च को मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली कपिल मिश्रा की याचिका खारिज कर दिया था।

मामला 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव का है। 24 जनवरी, 2020 को मॉडल टाउन विधानसभा के निर्वाचन अधिकारी ने उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के डीसीपी को पत्र लिखकर कपिल मिश्रा के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत की। कपिल मिश्रा पर आरोप है कि उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में अपने बयान दिए थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘दिल्ली में छोटे-छोटे पाकिस्तान बने’, ‘शाहीन बाग में पाक की एंट्री’। कपिल मिश्रा पर आरोप है कि उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर 22 जनवरी, 2020 को एक ट्वीट किया जिसमें लिखा था कि ‘India vs Pakistan 8th February Delhi’, ‘8 फरवरी को दिल्ली की सड़कों पर हिंदुस्तान और पाकिस्तान का मुकाबला होगा’। इसके अलावा कपिल मिश्रा पर आरोप है कि उन्होंने ट्विटर पर दो समुदायों में शत्रुता भड़काने के लिए 23 जनवरी, 2020 को पोस्ट किया कि ‘आप और कांग्रेस ने शाहीन बाग जैसे मिनी पाकिस्तान खड़े किये हैं, जवाब में 8 फरवरी को हिंदुस्तान खड़ा होगा। जब-जब देशद्रोही भारत में पाकिस्तान खड़ा करेंगे तब तब देशभाक्तों का हिंदुस्तान खड़ा होगा’।

इन बयानों के बाद कपिल मिश्रा के खिलाफ 23 जनवरी, 2020 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। कपिल मिश्रा ने जो जवाब दिया वो संतोषजनक नहीं पाया गया और उसके बाद निर्वाचन अधिकारी ने जनप्रतिनिधित्व कानून की धारा 125 के तहत एफआईआर दर्ज की गई। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने एक नवंबर, 2023 को चार्जशीट दाखिल की गई थी, जिसके बाद 4 मार्च, 2024 को इसकी आगे जांच की गई। उसके बाद दिल्ली पुलिस ने एक पूरक चार्जशीट दाखिल की। उसके बाद मजिस्ट्रेट कोर्ट ने चार्जशीट पर संज्ञान लेकर कपिल मिश्रा को नोटिस जारी किया था। मजिस्ट्रेट कोर्ट के इसी आदेश को कपिल मिश्रा ने सेशंस कोर्ट में चुनौती दी थी।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights