गुन्नौर कोतवाल अखिलेश प्रधान ने बताया कि मृतक की पहचान केशव के रूप में हुई है, जो संभल के बबराला थाना क्षेत्र के हीरापुर ईटउवा गांव का निवासी था। उसके घायल दोस्त का नाम विशाल है। ये दोनों बाइक पर सवार होकर गुन्नौर से बुलंदशहर की ओर जा रहे थे, तभी सामने से आ रही नोएडा डिपो की बस ने बिचपुरी सैलाब गांव के पास बाइक में टक्कर मार दी।
पुलिस घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर ले गई, जहां डॉक्टरों ने केशव को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।————-
