मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महासचिव रामनिवास पाल ने कहा कि आज जब प्रदेश और देश विकास की नई कहानी लिख रहे हैं, तब रालोद इस परिवर्तन का सबसे सशक्त अध्याय बनकर उभर रहा है। उन्होंने कहा कि यह पार्टी सिर्फ राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि समाज की आत्मा, किसानों की सांस और मेहनतकश जनता की आवाज़ है।पाल ने कहा रालोद समाज का दल है… यह खेत की महक में बसता है, यह किसान के पसीने में चमकता है, और यह गरीब आदमी की उम्मीदों में जीता है।
रामनिवास पाल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह का नेतृत्व आज रालोद को एक नई दिशा, नई दृष्टि और नई ऊर्जा दे रहा है। जयंत सिंह सिर्फ नेता नहीं, बल्कि विश्वास हैं। संघर्ष की राह पर चलने की प्रेरणा हैं। उनकी साफ नीयत और पारदर्शी राजनीति हम सभी के लिए आदर्श है।उन्होंने जोर दिया कि आज पूरे प्रदेश में रालोद के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं, बूथ स्तर तक पार्टी की ताकत बढ़ा रहे हैं और समाज के हर वर्ग के बीच रालोद की विचारधारा को पहुंचा रहे हैं।
रामनिवास पाल ने कहा कि पार्टी की आत्मा भारत रत्न स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के आदर्शों में बसती है। चौधरी चरण सिंह ने भारत के किसान को पहली बार राष्ट्रीय मंच पर सम्मान दिलाया था। रालोद उनकी उसी विचारधारा की जीवित विरासत है। यही पहचान हमें दूसरों से अलग करती है।उन्होंने कहा कि रालोद सिर्फ सत्ता की राजनीति नहीं करता, बल्कि विश्वास की राजनीति करता है। उन्होंने आगे कहा कि हमारा मिशन चुनाव नहीं, समाज है। हम पद के लिए नहीं, लोगों के अधिकारों के लिए खड़े होते हैं। और यही रालोद की असली शक्ति है।रामनिवास पाल ने विश्वास जताया कि चौधरी जयंत सिंह के नेतृत्व में रालोद आने वाले समय में प्रदेश की राजनीति में एक नई लहर पैदा करेगा एक ऐसी लहर, जिसमें किसान का हक, युवा का भविष्य और गरीब की इज्जत सर्वोपरि होगी। हमारी पार्टी नारा नहीं देती, भरोसा देती है। और यह भरोसा हमें जनता से जोड़े रखता है। रालोद की ताकत उसके कार्यकर्ता हैं, और वही इस पार्टी को गांव-गांव, दिल-दिल तक पहुंचा रहे हैं।
मनोज पाल (9911711593)
