रालोद ने लोकसभा चुनाव 2023 की तैयारी शुरू कर दी है। रालोद प्रदेश अध्यक्ष राम आशीष राय की तरफ से प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह की सहमति के बाद प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने प्रदेश कार्यकारिणी के नामों की घोषणा की है। इसमें 12 उपाध्यक्ष, 30 महासचिव, 36 प्रदेश सचिव व 31 कार्यकारिणी सदस्य शामिल किया गया हैं। पश्चिमी यूपी में लोकसभा की 12 सीटों पर फोकस करते हुए रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के निर्देश पर प्रदेश कार्यकारिणी घोषित की गई है।
इसके साथ 11 जिलों के युवा रालोद के जिलाध्यक्ष की घोषणा की गई है। कार्यकारिणी में सभी समाज के लोगों को शामिल किया है। मेरठ से चार नेताओं को कार्यकारिणी में जगह मिली है। मेरठ से जिन लोगों को रालोद की प्रदेश कार्यकारिणी में जगह दी गई है उनमें वरिष्ठ नेता नरेंद्र खजूरी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। सुभाष गुर्जर को प्रदेश महासचिव, पूर्व विधायक विनोद हरित कार्यकारिणी सदस्य व रणवीर दहिया को प्रदेश सचिव बनाया गया है।
मुजफ्फरनगर के पूर्व मंत्री योगराज सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष की कमान सौंपी है। बागपत से पूर्व विधायक वीरपाल राठी, पूर्व विधायक गजेंद्र मुन्ना, सहारनपुर से पूर्व विधायक मनोज चौधरी, मुजफ्फरनगर से पूर्व मंत्री धर्मवीर सिंह बालियान, राजेश्वर त्यागी, बिजनौर से ब्रजवीर चौधरी, पूनम चौधरी, सरदार बलबीर सिंह, अमरोहा से हरपाल सिंह, हापुड़ से अब्बास अली को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। प्रदेश कार्यकारिणी में 12 उपाध्यक्ष, 30 महासचिव, 36 प्रदेश सचिव शामिल किए गए हैं।
कार्यकारिणी में शामिल पदाधिकारी
रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने बताया कि पूर्व मंत्री योगराज सिंह, हाजी वसीम हैदर, अजित सिंह दौला, कुंवर नरेंद्र सिंह, सुरेश गुप्ता, नरेंद्र खजूरी, संतोष कुमार मिश्रा, चंद्रबली यादव, रामआत्रे विश्वकर्मा, कुंवर अय्यूब अली, बद्री पटेल और आदित्य विक्रम सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।
रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने बताया कि पूर्व मंत्री योगराज सिंह, हाजी वसीम हैदर, अजित सिंह दौला, कुंवर नरेंद्र सिंह, सुरेश गुप्ता, नरेंद्र खजूरी, संतोष कुमार मिश्रा, चंद्रबली यादव, रामआत्रे विश्वकर्मा, कुंवर अय्यूब अली, बद्री पटेल और आदित्य विक्रम सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।
प्रशांत बने युवा के जिलाध्यक्ष
राष्ट्रीय लोकदल की ओर से युवाओं को पार्टी से जोड़ने के उद्देश्य से मेरठ सहित 11 जिलों के युवा जिलाध्यक्ष की भी घोषणा की गई है। इसमें मेरठ में प्रशांत चौधरी, बागपत में राहुल धामा, मुजफ्फरनगर में शादाब अली, बुलंदशहर में माजिद गाजी, हापुड़ में अशोक त्यागी को युवा आरएलडी का जिलाध्यक्ष बनाया है।
मथुरा में अमित गुर्जर, इसके अलावा हाथरस में महिपाल चौधरी, फिरोजाबाद में अमर सिंह, कासगंज में मोहम्मद अजीज खान, मुरादाबाद में गुरमीत सिंह और अमरोहा में इरकान अली को जिम्मेदारी दी गयी है।
बागपत से सांकरौद गांव के राहुल धामा को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इस तरह जहां पहले गुर्जर बिरादरी से जिलाध्यक्ष बनाया गया था, वहीं अब युवा जिलाध्यक्ष को जाट बिरादरी से बनाया गया है। इस तरह गुर्जर व जाट का तालमेल बनाने में रालोद लगा हुआ है।