भदोही, 02 नवम्बर । पूर्वांचल के गांधी भदोही जिले के विकास पुरुष पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित श्यामधर मिश्र की रविवार को उनके पैतृक निवास कठौता, गोपीगंज में पुण्यतिथि मनायी गयी। कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भदोही में हुए विकास में उनके योगदान को याद किया।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य सुरेश चंद्र उपाध्याय ने कहा कि पंडित श्याम धर मिश्र ने भदोही के विकास के लिए अंतिम सांस तक संघर्ष किया। उन्होंने औराई चीनी मिल, इंदिरा उलेन मिल, गोपीगंज कंबल कारखाना और ज्ञानपुर पंप कैनाल तथा सिंचाई के नलकूप का जाल बिछाने का काम किया। क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा संघर्ष करते रहे कांग्रेस सेवा दल के पूर्व जिला अध्यक्ष गुलजारीलाल उपाध्याय ने कहा है कि पंडित श्यामधर मिश्र का त्याग व संघर्ष हमेशा याद किया जाता रहेगा।

भदोही जनपद की राजनीति के जननायक पंडित श्यामधर मिश्र ने जनपद के विकास में जो फासला तय कर लिया उसके सामने लकीर नहीं खींचीं जा सकती है। भदोही जनपद निर्माण में आपकी भूमिका अहम रही। पंडित जवाहरलाल नेहरू के प्रथम मंत्रिमंडल में पंडित श्याम मिश्र काे केंद्रीय सिंचाई मंत्री बनाया गया। भदोही जनपद को उन्होंने 400 से अधिक राजकीय नलकूपों की सौगात दिया। इस दौरान मुख्य रूप से अंकुर मिश्र, राकेश यादव उपस्थित रहे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights