मुरादाबाद, 5 नवंबर । गुरु नानकदेव महाराज का प्रकाश पर्व बुधवार को मुरादाबाद में धूमधाम से मनाया गया। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा ताड़ीखाना, गुरुद्वारा श्री निर्मल आश्रम गुलाबबाड़ी, गुरुद्वारा चंद्रनगर, गुरुद्वारा आदर्श नगर आदि में पर्व पर गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ हुआ और भव्य लंगर में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद चखा।

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में गुरु नानकदेव महाराज के प्रकाश पर्व पर पंजाब से आए रागी जत्थे ने गुरुवाणी सुनाकर संगत को निहाल किया। इसके बाद शुुरु हुए गुरु के अटूट लंगर में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इसी प्रकार गुरुद्वारा श्री निर्मल आश्रम गुलाबबाड़ी में गुरु नानक देव महाराज के प्रकाश पर्व का आरंभ गुरु ग्रंथ साहिब के पाठ से किया गया। रागी जत्थे ने गुरुवाणी सुनाई और बताया कि गुरु नानक देव का आगमन 1469 में ननकाना साहिब में हुआ था। उन्होंने मानवता के कल्याण के लिए जनता को प्रेरित किया और खुद पूरे जीवन परमात्मा का स्मरण करते रहे। अंत में गुरु का अटूट लंगर शुरू किया गया। महंत गुरविंदर सिंह ने आभार व्यक्त किया।

————

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights