रामनगर पुलिस ने पुजारी हत्याकांड के आराेपित काे किया गिरफ्तार

बाराबंकी, 26 मई (हि.स.)। रामनगर पुलिस ने स्वॉट और सर्विलांस की मदद से दो दिन पूर्व हुए पुजारी की हत्या का खुलासा सोमवार को कर दिया है।

ग्राम सोधवा में मंदिऱ के पुजारी नन्हे (60) की हत्या कर दी गई थी। उसका शव गांव के बाहर खेत के किनारे चक रोड पर पाया गया था। मृतक के भाई राम अवतार कोरी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पुलिस टीम ने मैन्युअल इंटेलीजेंस एवं डिजिटल डेटा की मदद से सोमवार को अभियुक्त प्रमोद कुमार कोरी को सिलौटा नहरपुलिया से गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल एक अदद लकड़ी का गुटका बरामद किया।

अभियुक्त ने बताया कि मृतक नन्हे करीब सात माह से मंदिर में रहकर भिक्षा मांगकर खाता—पीता था। मेरी मां के ऊपर उसकी नीयत खराब थी। इसी के चलते दो दिन पूर्व मैंने उसे घर से भगा दिया था। फिर वह 23 मार्च को रात करीब 10 बजे मेरी मां से मिलने के लिए घर के बगल में छिपा था। उसे मैंने देख लिया तो वह भागने लगा। मैंने उसका पीछा कर मुंशी पुरवा जाने वाले चक रोड पर लकड़ी के गुटके से पीटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने पुजारी की हत्या के मामले में आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights