लाल डायरी को लेकर राजस्थान सहित पूरे देश में चर्चा में आए राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा आखिरकार शिवसेना पार्टी में शामिल हो गए। महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे ने गुढ़ा गांव में उनका स्वागत किया। यह पांचवीं बार उन्होंने दल बदला है। राजेन्द्र गुढ़ा मौजूदा वक्त उदयपुरवाटी से विधायक हैं। पिछले दो दिनों से यह मामला गरमाया हुआ था। राजनीतिक पार्टियां और जनता दोनों अटकलें लगा रही थी कि, वह फिर किसी नई पार्टी का हाथ पकड़ने वाले हैं। शिवसेना पार्टी इसमें प्रमुख थी। चर्चाओं ने उस वक्त जोर पकड़ लिया जब महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे उनके बेटे शिवम के 18वें जन्मदिन पर राजेन्द्र गुढ़ा के गांव गुढ़ा पहुंचने वाले थे। पर अब सभी अटकलों पर विराम लगा गया। महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में राजेन्द्र गुढ़ा ने शिवसेना पार्टी (एकनाथ शिंदे) को ज्वाइन कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights