अमेठी में धूमधाम से मनाया गया राहुल गांधी का 55 वां जन्मदिन

अमेठी, 19 जून (हि.स.)। केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय गौरीगंज में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला मुख्यालय गौरीगंज के केंद्रीय जनसंपर्क कार्यालय गौरीगंज में केक काटकर वरिष्ठ कांग्रेस जनों ने राहुल गांधी के दीर्घायु हाेने की ईश्वर से कामना करते हुए एक दूसरे को केक खिलाकर जन्मदिन मनाया । पूरेे जनपद में कांग्रेेस पार्टी के कार्यकर्ताओंं और नेताओं ने बड़े ही उत्साह के साथ अपनेे नेता राहुुल गांधी का जन्मदिन अलग-अलग तरीके सेेे मनाया।

वहीं स्थानीय मिश्रौली गांव में बड़ी संख्या में उपस्थित दलित परिवार के महिलाओं, बच्चों एवं बेटियों के बीच केक काटते हुए ईशानी सरोज ने कहा कि हम लोगाें काे आज राहुल गांधी जी के जन्मदिन पर केक काटने व जन्म दिन मनाने का हमें अवसर मिला। हम लोगों के बीच अमेठी कांग्रेस के इस ऐतिहासिक व अविस्मरणीय पल जीवन भर याद रहेगा। सैकड़ों की संख्या में उपस्थित महिलाएं बड़ी खुशी और आह्लादित मन से कार्यक्रम में शामिल रहीं। गांव में खुशी का माहौल रहा। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन उत्तर प्रदेश पूर्वी के आवाहन पर राहुल गांधी के जन्मदिन पर आज 19 जून 2025 दिन बृहस्पतिवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने जिले के विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय में प्रत्येक माह की 19 तारीख को स्वच्छता अभियान के रूप में मनायेगा। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन जिला अध्यक्ष सुमित तिवारी ने बताया कि हम अमेठी छात्र संगठन के सभी पदाधिकारी संगठन के निर्देशानुसार अपने नेता राहुल गांधी के जन्मदिन 19 तारीख को प्रत्येक माह संबंधित महाविद्यालय में स्वच्छता अभियान चलाएंगे।

अमेठी संसदीय क्षेत्र के सभी ब्लॉकों में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ब्लॉक अध्यक्षों द्वारा राहुल गांधी जी का जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस जनों के साथ,महिला कांग्रेस,युवक कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारी मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights