मुजफ्फरनगर।
जिला गंगा समिति के तत्वावधान में सोमवार को ब्लॉक बुढ़ाना स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में “हमारे जनपद में नदियां” विषय पर प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमलकिशोर देशभूषण के निर्देशन में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया, वहीं 06 बालिकाओं को सांत्वना पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर सफल प्रतिभागियों को उपहार भेंट किए गए।

डॉ. राजीव कुमार ने छात्राओं को जनपद से होकर बहने वाली गंगा, सोलानी/बाणगंगा, काली व हिंडन नदियों के महत्व, जलीय जीवों तथा नदियों के संरक्षण से जुड़े बिंदुओं की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को गंगा स्वच्छता की शपथ भी दिलाई।

कार्यक्रम का आयोजन प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग एवं सदस्य सचिव जिला गंगा समिति श्री राजीव कुमार के मार्गदर्शन में, डॉ. राजीव कुमार व जिला परियोजना अधिकारी हर्ष कुमार द्वारा किया गया। विद्यालय की वार्डन रश्मि रानी व शिक्षकों ने भी सहयोग प्रदान किया।

