संघर्षशील नेतृत्व की सशक्त हस्ताक्षर थीं रानी अहिल्याबाई होल्कर :  संतराज यादव

– सेना के सम्मान में आज निकलेगी तिरंगा यात्रा

देवरिया, 17 मई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टीऔरा चौरी स्थित कार्यालय पर पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान तथा 18 मई को भारतीय सेना के सम्मान में आयोजित होने वाली भारत शौर्य तिरंगा यात्रा के निमित्त तैयारी बैठक आज आयोजित की गई।

मुख्य अतिथि जिला प्रभारी संतराज यादव ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर मराठा साम्राज्य की एक संघर्षशील नेतृत्व का सशक्त हस्ताक्षर थीं। उन्होंने बताया कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार पार्टी ने 21 से 31 मई तक देश के सभी जिलों में वृहद स्तर पर पुण्य श्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती मनाने का निर्णय लिया है। इस हेतु रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन चरित्र को समाज के निचले स्तर तक ले जाने के लिए उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील की।

उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत जिला गोष्ठी, महिला सशक्तिकरण के लिए दौड़, नदियों के घाटों पर स्वच्छता, ब्लाक स्तर एवं पंचायत स्तर पर कार्यक्रम करना तथा रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर आधारित प्रदर्शनियों का आयोजन किया जाना है । बैठक की अध्यक्षता कर रहे।

जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के निमित्त पार्टी के विभिन्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पाकिस्तान को आतंकवाद के खिलाफ करारा जवाब दिया है। इस उपलक्ष्य में अपने देश की सेना का सम्मान बढ़ाने के लिए विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि जनपद में रामचंद्र विद्यार्थी पार्क से भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान, सदर सांसद शशांक मणि, उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, परिवहन एवं जिले के प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह, जनपद के सभी जनप्रतिनिधि सहित भारी संख्या में जनता भी शामिल रहेगी । जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा ने कहा कि हमारे देश की सेना ने अदभुत पराक्रम दिखाते हुए दुश्मनों के 9 ठिकानों को नेस्तनाबूद किया जिसके सम्मान में हम सभी तिरंगा यात्रा निकालेंगे।

बैठक को अभियान के सह संयोजक श्रीनिवास मणि त्रिपाठी ने भी संबोधित किया तथा संचालन अभियान के जिला संयोजक व जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह ने किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार दुबे, अजय शाही, गंगा सिंह कुशवाहा, महामंत्री प्रमोद शाही, प्रभाकर तिवारी, अभिषेक जायसवाल, निर्मला गौतम, महेश मणि, भारती शर्मा, अर्चना पांडे, अभियान के सह संयोजक मारकंडे गिरी, आराधना पांडे, गोविंद चौरसिया, सचिंद्र शाही दीपू, अंकुर राय, प्रदीप मदेशिया, प्रवीण प्रताप मल्ल, रामाज्ञा चौहान, सतेंद्र मणि, त्रिपुनायक विश्वकर्मा उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights