एसपी सिटी संजीव वाजपेयी ने बताया कि 2021-22 बैच का सिपाही अमित बुलंदशहर जिले के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वह नजीबाबाद में किराए के कमरे में रहता था। मंगलवार को मकान मालिक से पता चला कि सिपाही अमित ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ रेफर कर दिया गया।

पूछताछ में सिपाही ने जहरीला पदार्थ खाने की बात स्वीकार की है। तलाशी में एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने पारिवारिक और कुछ निजी कारणों से जहर खाने की बात कही है। सिपाही को बेहतर इलाज मुहैया कराया जा रहा है। परिजनों को घटना की जानकारी देकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

————-

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights