लखनऊ। उत्तर प्रदेश के स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर 8 नवंबर से 11 नवंबर 2025 तक पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) संबंधी कार्य नहीं हो सकेगा। विभाग की ओर से जारी पत्र के अनुसार इस अवधि में एम0आई0सी0 द्वारा संचालित ग्रेसराज क्लाउड सर्वर को नेशनल गवर्नमेंट क्लाउड (NGC) पर स्थानांतरित किया जाएगा, जिसके चलते सर्वर रखरखाव एवं स्थानांतरण का कार्य किया जाएगा।महानिरीक्षक निबंधन, नीहा शर्मा ने बताया कि सर्वर माइग्रेशन के कारण इस दौरान ऑनलाइन लेखपत्र पंजीकरण एवं अन्य आवेदनों का कार्य अस्थायी रूप से बाधित रहेगा।
विभागीय कार्यालयों में भी रजिस्ट्रेशन का कार्य संपादित नहीं किया जा सकेगा। उन्होंने सभी उप-महानिरीक्षकों व कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि 10 और 11 नवंबर को अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहकर सर्वर टेस्टिंग सिस्टम संबंधी कार्य में सहयोग करें।विभाग ने आमजन, अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों व अन्य संबंधित व्यक्तियों से अपील की है कि वे इस अवधि में किसी भी प्रकार का ऑनलाइन आवेदन या पंजीकरण कार्य न करें और निर्धारित तिथियों के बाद ही कार्य संपन्न कराएं।
