prashikshn-karykrta-trashane

मुरादाबाद, 17 फरवरी । पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत भाजपा कार्यालय मुरादाबाद में कार्यशाला का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी राजेश यादव ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं को तराशने की प्रक्रिया है। जो हमें सिखाता भी है और आगे भी बढ़ाता है। जो सीखना बंद कर देता है वह आगे बढ़ना भी बंद कर देता है।

जिला प्रभारी ने आगे कहा कि व्यक्ति निर्माण से ही संगठन का निर्माण होता है, यह अभियान कार्यकर्ताओं को विचार व्यवहार और नेतृत्व तीनों स्तरों पर समृद्ध करेगा।

अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश कुमार पाल ने कहा जिला प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत करना, संगठन कौशल विकसित और सरकार की योजनाओं को जमीन स्तर तक पहुंचाने के लिए तैयार करना है। प्रशिक्षण अभियान दो दिवसीय मंडल स्तर पर एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया जाएगा जबकि बूथ स्तर पर दो सत्रों में प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जाएंगे।

संचालन प्रशिक्षण अभियान सहसंयोजक व जिला महामंत्री कमल प्रजापति ने किया। कार्यशाला में पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश सैनी व ठाकुर राकेश सिंह, जिला सहकारी बैंक चेयरमैन चौधरी विजयभान सिंह, जिला मीडिया प्रभारी संजय ढाका, जिला महामंत्री चंद्रपाल सैनी, हर ज्ञान सिंह, आदेश चौधरी, अरुण पंडित,देवराज सिंह जाटव, जिला मंत्री चकित चौधरी, चौधरी हुकुम सिंह, आचार्य नरेंद्र कश्यप, नवीन चौधरी, चंद्र चौधरी, आदित संख्यिधर, मयूर भाटिया, अर्पित चौहान, अमन ठाकुर, सुमन देवी, पूजा राघव, जयप्रकाश सैनी, 16 मंडल के मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights