मुजफ्फरनगर। शहर और आसपास के क्षेत्रों में सोशल मीडिया पर एक भड़काऊ वीडियो के वायरल होने से तनाव की स्थिति बन गई है। वीडियो में एक युवक ने ‘आई लव मोहम्मद’ को लेकर गर्दन काटने और कटवाने की धमकी दी थी।

मामला सामने आने के बाद प्रशासन और पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया । वीडियो की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन द्वारा क्षेत्र संबंधित क्षेत्र में पैदल गस्त की गयी, जिसमे मुज़फ्फरनगर डीएम उमेश मिश्रा व एसएसपी संजय कुमार वर्मा शामिल रहे |

पुलिस जांच में वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान बुढ़ाना निवासी नदीम पुत्र शमशाद के रूप में हुई है। नदीम कुछ समय से काम के सिलसिले में मुंबई में रह रहा था और वहीं से उसने यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। वीडियो में भड़काऊ भाषा और उकसाने वाले शब्दों का इस्तेमाल किया गया, जिसने स्थानीय लोगों में रोष और चिंता पैदा कर दी।

जानकारी के अनुसार बुढ़ाना कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक नंदकिशोर कौशिक ने बताया कि गुरुवार को पुलिस टीम गश्त के दौरान नदी रोड मंदिर के पास पहुँची, जहां कुछ लोग वीडियो देख रहे थे और उसकी प्रतिक्रिया को लेकर आक्रोशित थे। लोगों ने बताया कि वीडियो में दिख रहे युवक को वे पहचानते हैं और वह उनके मोहल्ले का निवासी है। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

उप निरीक्षक नंदकिशोर ने अपनी तहरीर में बताया कि नदीम ने जानबूझकर लोगों में आग लगाने और सांप्रदायिक तनाव फैलाने के उद्देश्य से यह वीडियो बनाया और वायरल किया। एसपी देहात आदित्य बंसल ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीमों का गठन किया गया है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। एसएसपी के निर्देश पर अलग-अलग टीमों को काम पर लगाया गया है ताकि जांच तेज़ी से पूरी हो सके।

स्थानीय प्रशासन ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ कंटेंट फैलाने पर निगरानी बढ़ा दी है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। इस घटना के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि सोशल मीडिया पर छोटे-छोटे विवाद भी गंभीर रूप ले सकते हैं, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights