बुढ़ाना। कस्बे में चेकिंग के दौरान कार सवार ने टक्कर मार कर सिपाही को घायल कर दिया। घायल सिपाही को उपचार के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया।कस्बे के कांधला रोड पर देर शाम छोटे बाजार के पास पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा रहा था। थार जीप पर चालक ताहिर ने एक कार सवार को चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया। लेकिन कार सवार ने गाड़ी को नहीं रोका और सीधे सिपाही ताहिर को कार की टक्कर मार दी। घटना में ताहिर सड़क पर गिरकर घायल हो गया।
मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने दौड़ कर उक्त कार चालक को दबोच लिया। घायल सिपाही को उपचार के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर सुभाष अत्री ने बताया कि कार सवार को कार सहित हिरासत में ले लिया गया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
