बताते चलें कि कोतवाली पुलिस लगातार शिकायतें मिल रहीं थीं कि शहर में एक महिलाओं का गिरोह सक्रिय है जो कि महिलाओं को निशाना बनाते हुए उनके संग वारदातों को अंजाम देता है। रक्षाबंधन के त्योहार पर यह गिरोह बाजार में भीड़भाड़ भरे इलाकों में सक्रिय है। रविवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि माहिल तालाब के पास कुछ सन्दिग्ध महिलाएं घूम रहीं हैं। जोकि किसी चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इसको वल्लभनगर बजरिया चौकी इंचार्ज अनिल कुमार ने मौके पर पहुंचकर आधा दर्जन महिलाओं को हिरासत में ले लिया। पकड़ी गईं महिलाओं में राखी पत्नी अन्नू निवासी नागबाड़ी महाराष्ट्र, प्रिया पत्नी राहेन निवासी रहाते नगर टोली जिला नागपुर महाराष्ट्र, काया पत्नी अमित निवासी कनहन जिला नागपुर महाराष्ट्र, विधा पत्नी मनीष, रानू पत्नी चंद्रभान निवासी रहाते नगर टोली थाना अंजनी जिला नागपुर महाराष्ट्र शामिल थीं। जिनके कब्जे से पुलिस ने 6 ब्लेड, 6 चांदी के गुच्छे बरामद किए। पकड़ी गई महिलाएं भीड़भाड़ भरे इलाकों, बाजारों व रिक्शे से जा रहीं महिलाओं को निशाना बनाती थी। वहीं रक्षा बंधन पर्व पर बाजार में उमड़ने वाली भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं संग वारदातों को अंजाम देती। कोतवाली पुलिस ने सभी शातिर महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार राय ने बताया कि पकड़ी गई महिलाओं के विरुद्ध पुलिस ने वैधानिक कार्यवाही शुरू की है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights