मुज़फ्फरनगर।
धार्मिक और साम्प्रदायिक मुद्दों पर मुखर रहने वाले योग साधना आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज को थाना तितावी पुलिस ने औपचारिक नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि जब भी कोई संवेदनशील या साम्प्रदायिक मामला सामने आता है, महाराज सोशल मीडिया के माध्यम से विवादास्पद बयान जारी करते हैं, जिससे साम्प्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की संभावना रहती है। नोटिस में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि भविष्य में उन्होंने इस प्रकार के संवेदनशील या भड़काऊ बयान दिए, तो उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस द्वारा जारी नोटिस पर थाना तितावी के प्रभारी निरीक्षक के हस्ताक्षर हैं और यह 02 नवंबर 2025 को जारी किया गया है। प्रशासन ने इसे शांति व्यवस्था बनाए रखने की नियमित प्रक्रिया बताया है। वहीं, स्वामी यशवीर महाराज के अनुयायी इस कदम को प्रशासनिक दबाव और आवाज़ दबाने की कोशिश बता रहे हैं। उनका कहना है कि महाराज सिर्फ धार्मिक मुद्दों पर बोलते हैं और किसी समुदाय के खिलाफ भड़काने का इरादा नहीं रखते।

इस कार्रवाई से पहले स्वामी यशवीर महाराज कई बार विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं। सोशल मीडिया पर उनके कुछ बयान पहले भी पुलिस और प्रशासन के लिए चिंता का विषय बने थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights