पाेक्साे में फरार चल रहा वारंटी गिरफ्तार

पौड़ी गढ़वाल, 21 मई (हि.स.)। पुलिस ने न्यायालय जिला एवं सत्र न्यायालय पौड़ी से जारी वारंट पोक्सो अधिनियम से संबंधित एक वारण्टी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि सभी थानाध्यक्षों को प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने के साथ-साथ न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्ट की शत प्रतिशत तामील कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किए जाने के कड़े निर्देश दिए गए है। बताया कि दिये हैं। बताया कि न्यायालय जिला एवं सत्र न्यायालय पौड़ी से जारी वारंट पोक्सो अधिनियम से संबंधित वारण्टी अमन नेगी पुत्र सुखपाल सिंह, निवासी- ग्राम- बड़ेथ, पट्टी रिंगवाडश्यू को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नवीन पुरोहित, मुख्य आरक्षी बारु दत्त शर्मा, आरक्षी देवेंद्र सिंह शामिल थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights