police-encounter-inter-distri

जौनपुर, 10 फरवरी । उत्तर प्रदेश में जौनपुर के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में मंगलवार को मुठभेड़ में अंतर जनपदीय गो तस्कर को गिरफ्तार किया गया। पैर में गोली लगने से अभियुक्त घायल हुआ, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।

क्षेत्राधिकारी सदर देवेश कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि सरायख्वाजा पुलिस टीम पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पास संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक सफेद पिकअप पर सवार दो संदिग्ध पुलिस को देखकर भागने लगे।

पुलिस के पीछा किए जाने पर बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। कंट्रोल रूम को अवगत कराया गया। भागते समय देवकली नहर पुलिया के पास बदमाशों की पिकअप अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। पुलिस से घिरने पर बदमाशों ने गोलियां चलाई। आत्मरक्षा में पुलिस टीम ने भी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई।

घायल बदमाश की पहचान आजमगढ़ के माहुल गांव का रहने वाला मोहम्मद सलमान के रूप में हुई है। मौके से पुलिस ने एक तमंचा मय कारतूस और एक पिकअप वाहन बरामद किया। घायल अभियुक्त को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

सीओ ने बताया कि दूसरा अभियुक्त सुल्तानपुर निवासी मोनू बघेल मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। वही, अभियुक्त के खिलाफ बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।———-

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights