pm-science-day-national-develo

नई दिल्ली, 28 फरवरी । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के माध्यम से राष्ट्रीय विकास और वैश्विक कल्याण के लिए प्रतिबद्धता दोहराई है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर अपने संदेश में कहा कि देश विज्ञान और नवाचार के माध्यम से आत्मनिर्भर और विकसित भारत के लक्ष्य की ओर निरंतर अग्रसर है। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस शोध, नवाचार और वैज्ञानिक जिज्ञासा की उस भावना का उत्सव है।

उन्होंने कहा कि यह दिन महान वैज्ञानिक सी. वी. रमन द्वारा किए गए ऐतिहासिक ‘रमन प्रभाव’ की खोज की स्मृति में मनाया जाता है। इस खोज ने भारतीय अनुसंधान को वैश्विक पहचान दिलाई और देश को विज्ञान के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। प्रधानमंत्री ने युवाओं को सशक्त बनाने, शोध पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने तथा विज्ञान और प्रौद्योगिकी का उपयोग राष्ट्रीय विकास और विश्व कल्याण के लिए करने के संकल्प को दोहराया।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights