उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाने के लिए भाजपा एवं मोदी समर्थक कहीं रक्तदान करते है तो कहीं फल वितरण करते हैं। नशा मुक्त भारत का संदेश के साथ स्कूल कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं से लेकर नौजवानों तक मैराथन में दौड़ लगाएंगे। वाराणसी में इसकी तैयारी में एक टीम लगी है। वाराणसी के अलावा उत्तर प्रदेश के प्रमुख महानगरों गाज़ियाबाद, आगरा, लखनऊ, गोरखपुर, बरेली, मुरादाबाद में भी युवा मैराथन होगा।
