प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार वाराणसी से नामांकन दाखिल कर दिया है।

रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (14 मई, 2024) को उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से तीसरी बार नामांकन दाखिल किया। पीएम मोदी ने यहां के कलेक्ट्रेट में पर्चा भरा है।

पीएम मोदी के नामांकन के दौरान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सहित विभिन्न प्रदेशों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल रहे. इसके अलावा नामांकन स्थल पर बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे।

पीएम मोदी मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से नामांकन दाखिल करने से पहले सुबह 9.30 बजे दशाश्वमेध घाट पहुंचे, जहां उन्होंने 20 मिनट गंगा पूजन किया। इसके बाद आरती कर क्रूज से नमो घाट पहुंचे। इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने सुबह दशाश्वमेध घाट पर पुरोहितों के मंत्रोच्चार के बीच गंगा का पूजन किया और आरती की। यहां से प्रधानमंत्री क्रूज पर सवार होकर नमो घाट पहुंचे।

प्रधानमंत्री नमो घाट से सड़क मार्ग से मैदागिन स्थित बाबा कालभैरव मंदिर में पहुंचे और उन्होंने मंदिर में दर्शन किया।

उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ”अपनी काशी से मेरा रिश्ता अद्भुत है, अभिन्न है और अप्रतिम है… बस यही कह सकता हूं कि इसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता!”

मोदी ने ‘एक्स’ पर काशी का एक खूबसूरत वीडियो भी साझा किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी के वीडियो के साथ ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”नमामि गंगे तव पाद पंकजम्”।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights