हाे गया। धमाका इतना तेज था कि पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। पटाखा फैक्टरी के आसपास धुएं का गुबार उठता देख स्थानीय ग्रामीण की भीड़ पहुंच गई और सूचना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई। माैके पर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड के साथ पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियाें ने रेस्क्यू कार्य कराया। ब्लास्ट की चपेट में आए तीन झुलसे श्रमिकाें काे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सीओ अभय कुमार पांडे ने बताया कि नहटौर थाना क्षेत्र अंतर्गत किशनपुर में पटाखा फैक्टरी है। फैक्टरी का लाइसेंस सीकरी बुजुर्ग निवासी भूदेव सिंह के नाम से संचालित पटाखा फैक्टरी में आज सवेरे 7:30 बजे के आसपास धमाका हाे गया। धमाके से फैक्टरी की टीन शेड समेत उड़ गई और वहां काम कर रहे श्रमिक आशीष व बालेश निवासी किशनपुर भोगन तथा अरुण निवासी सीकरी खुर्द झुलस गए। घायलाें को अस्पताल भेजा गया है।
सीओ ने बताया कि पूछताछ में घायल श्रमिकाें ने बताया कि पटाखा बनाने के दाैरान बारूद में घर्षण होने के कारण तेज धमाका होने के बाद आग लग गई। माैके पर पुलिस व अग्निशमन की टीमाें ने बामुश्किल आग पर काबू पाया। इस दाैरान धमाके के चलते पटाखा फैक्टरी का टीन शेड व ईंट कई मीटर दूर जाकर गिरे मिले हैं। घटनास्थल था एसडीएम धामपुर व एएसपी पूर्वी ने जायजा लिया है और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। गनीमत यह रही कि इस हादसे में काेई जनहानि नहीं हुई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
