बाराबंकी जिले में कस्बा और थाना देवा से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक 32 वर्षीय महिला अपने पति के बड़े भाई यानी जेठ के 21 वर्षीय बेटे (भतीजे) के साथ फरार हो गई। महिला न केवल अपने मासूम बच्चों को घर में रोता-बिलखता छोड़ गई बल्कि पति द्वारा अपनी बेटी की शादी के लिए जीवन भर की जमापूंजी से बनवाए गए जेवर और नकदी भी अपने साथ ले गई। पीड़ित पति ने अब मुख्यमंत्री और स्थानीय पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है। 1.30 लाख की नकदी और 3 लाख के जेवर ले उड़ी महिला पीड़ित अल्लारखा ने नम आंखों से बताया कि वह कस्बों और चौराहों पर खेल तमाशा दिखाकर किसी तरह अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। उसकी 14 वर्ष की एक बेटी और 10 साल का बेटा है। अल्लारखा अपनी बेटी का निकाह करने के सपने संजोए हुए था और इसके लिए उसने पाई-पाई जोड़कर करीब 3 लाख रुपये के जेवर बनवाए थे और 1 लाख 30 हजार रुपये नकद इकट्ठा किए थे। मां के लिए फूट-फूट कर रो रहे बच्चे रविवार को अल्लारखा हैदरगढ़ क्षेत्र में खेल दिखाने गया था। इसी बीच उसके बड़े भाई ने फोन कर उसे तुरंत घर बुलाया। जब वह घर पहुंचा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसकी पत्नी शाजदा बानो जेठ के लड़के सिराज के साथ फरार हो चुकी थी। घर में रखे जेवर और नकदी भी गायब थे। घर में उसके दोनों बच्चे अपनी मां के लिए फूट-फूट कर रो रहे थे। बयान देते वक्त अल्लारखा का गला भर आया और वह फफक कर रो पड़ा। उसने भरे मन से कहा कि वह चली गई मुझे कोई गम नहीं लेकिन मेरी बेटी की शादी के लिए रखे जेवर और पैसे वापस दिलवा दिए जाएं। मैंने बहुत मेहनत से खून-पसीना एक कर वह पूंजी जमा की थी। पीड़ित ने बताया कि उसने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है और देवा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बाबा महेंद्रनाथ धाम में जलाभिषेक कर लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा हादसा हो गया। छपरा-सिवान रेल खंड के महेंद्रनाथ हाल्ट पर मालगाड़ी की…

UP में रिश्तों की मर्यादा तार-तार! सगे भतीजे पर दिल हार गई भाभी, दो बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, मां के लिए फूट-फूट कर रो रहे मासूम

बाराबंकी जिले में कस्बा और थाना देवा से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक 32 वर्षीय महिला अपने पति के बड़े भाई यानी…

RBI New Rule: KCC पर 5 बड़े बदलाव, किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी!

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने देश के अन्नदाताओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और खेती-किसानी को हाईटेक करने के लिए ‘किसान क्रेडिट कार्ड’ (KCC) के नियमों में ऐतिहासिक बदलाव…

अलंकार अग्निहोत्री का बड़ा एलान… 25 दिन में बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी! कहा- खत्म हो जाएगी BJP, भाजपा के लोग ही कर रहे समर्थन

पीसीएस सेवा से इस्तीफा देने के बाद सुर्खियों में आए बरेली के पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री शहर पहुंचे। कैंट क्षेत्र स्थित परशुराम धाम मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद उन्होंने…

अग्रसैन भवन में गूंजा ‘पंच परिवर्तन’ का मंत्र: 400 से अधिक प्रबुद्ध नागरिकों की मौजूदगी में विराट हिन्दू सम्मेलन ऐतिहासिक रूप से संपन्न

मुजफ्फरनगर (नीरज प्रजापति)। मगीरथ बस्ती, ए टू जेड कालोनी व वसुंधरा बस्ती की संयुक्त आयोजन समिति द्वारा रविवार 15 फरवरी 2026 को शहर के प्रतिष्ठित स्थल अग्रसैन भवन में एक…

राहुल गांधी को सदन के कामकाज में रुचि नहीं: किरेन रीजीजू

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने सोमवार को दावा किया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को संसद के सुचारू संचालन में कोई दिलचस्पी नहीं है और कुछ गैर सरकारी संगठनों…

अफसरों की ‘फाइल’ में दबी रही शिकायत, गड्ढे ने ले ली 3 साल के मासूम की जान; अब ‘पल्ला’ झाड़ रहा प्रशासन

उत्तर प्रदेश के दनकौर थाना क्षेत्र के दलेलगढ़ गांव में शनिवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। जहां एक तीन वर्षीय मासूम की पानी से भरे गहरे…

हरियाणा के पलवल में मातम, 5 बच्चों समेत 12 की मौत, क्या दूषित पानी बन रहा है काल?

हरियाणा के पलवल जिले के चायंसा में 15 दिनों में पांच बच्चों सहित कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई है, जिसके चलते दूषित पेयजल और संक्रामक रोगों…

लखनऊ सिविल कोर्ट में बम की धमकी से हड़कंप, Bomb Squad और डॉग स्क्वॉड ने संभाला मोर्चा

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात…

सब्जी मंडी में हड़कंप, पल भर में राख हुई 12 से अधिक दुकानें; दुकानदारों की सालों की मेहनत पर फिरा पानी

धनबाद के स्टील गेट स्थित सब्जी मंडी में देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की इस घटना में 12 से अधिक दुकानें जलकर पूरी तरह खाक…

Verified by MonsterInsights