कोतवाली पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस जांच में सामने आया कि सूद पर धन लेने के बाद सुमंत ने रुपए चुकाए, लेकिन सूदखोर परिवार उससे और भी रुपए की मांग करता रहा। सोराकुआं इलाके में किराए के मकान में रहने वाले सुमंत के साथ संतोष सेठ और उसके परिवार के लोगों ने मारपीट की थी। जिसके बाद उसकी संदिग्ध परिस्थितियाें में मौत हो गई थी। सुमंत की मां की तहरीर पर मुकदमा लिखकर जांच पड़ताल की गई। चारों की गिरफ्तारी के बाद उनके पास से 813.09 ग्राम सोना और 1270 ग्राम चांदी बरामद हुई है। साथ ही एक लाख 25 हजार सात सौ रुपये नकद, 4.5 किलो सिक्के, 2 तांबे के तार, एक पीली कलाई घड़ी, सात डायरी, शंख पोला बरामद की गई है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights