मुजफ्फरनगर। जिले के मीरापुर थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में एक लाख का इनामी अपराधी नईम कुरैशी मारा गया। खालापार निवासी नईम पर हत्या, लूट, रंगदारी, गैंगस्टर समेत करीब 35 संगीन मुकदमे दर्ज थे। वह लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था।

जानकारी के अनुसार, मीरापुर क्षेत्र में पुलिस चेकिंग के दौरान जब बदमाश नईम कुरैशी पुलिस टीम की नजर में आया तो वह भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौके से पुलिस ने एक पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि नईम पर यूपी पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।
मुठभेड़ की सूचना मिलते ही एसपी देहात आदित्य बंसल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।
इस मामले में विस्तृत जानकारी की जा रही है….
