okhla-road-accident

दक्षिण पूर्वी जिले के पुलिस उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 12.30 बजे सूचना मिली कि एक कार ने कई गाड़ियों को टक्कर मारी है। सूचना मिलते ही ओखला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को घटनास्थल पर तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हालत में मिली। जबकि ऑडी कार सर्विस रोड में खड़े ट्रक के पीछे मिली। वहीं घटनास्थल पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड ने बताया कि हम अंदर बैठकर खाना खा रहे थे तभी एक जोरदार टक्कर की आवाज आई, जब बाहर निकले तो देखा कि एक कार ने ट्रक के पीछे से टक्कर मारी है, जिसमें कर का अगला हिस्सा पूरी तरह खत्म हो चुका है लेकिन ड्राइवर अंदर से सुरक्षित निकला।

दूसरे प्रत्यक्षदर्शी अजीत कुमार ने कहा कि गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी। वहीं गनीमत रही कि सड़क पर कोई व्यक्ति नहीं चल रहा था अन्यथा यहां बड़ा हादसा हो जाता था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights