एनसीआर : स्क्रैप बिक्री में समय से पहले हासिल किया निर्धारित लक्ष्य

प्रयागराज, 18 मार्च (हि.स.)। उत्तर मध्य रेलवे ने रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित 260 करोड़ रूपए के स्क्रैप बिक्री लक्ष्य को 12 मार्च तक पूरा कर 260.56 करोड़ रूपए की आय प्राप्त की है। यह उपलब्धि 19 दिन पूर्व ही हासिल कर ली गई है। जो ज़ोन की कुशल परिसंपत्ति प्रबंधन और स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

सीपीआरओ शशि कांत त्रिपाठी ने बताया कि महाप्रबंधक उपेंद्र चंद्र जोशी के नेतृत्व में उत्तर मध्य रेलवे “शून्य स्क्रैप“ मिशन को सफलतापूर्वक आगे बढ़ा रहा है। जिसके तहत कंडम वैगन, कोच, स्टील संरचनाएं और अन्य निष्प्रयोज्य सामग्रियों का सुनियोजित निस्तारण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि, पिछले वित्तीय वर्ष में भी उत्तर मध्य रेलवे ने ₹296.03 करोड़ की स्क्रैप बिक्री कर रिकॉर्ड बनाया था, जो ₹290 करोड़ के लक्ष्य से अधिक और 2022-23 के ₹265.37 करोड़ के राजस्व से भी अधिक था।

वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी अमित मालवीय ने बताया कि स्क्रैप निस्तारण न केवल रेलवे के लिए एक महत्वपूर्ण राजस्व स्रोत है, बल्कि यह परिसरों को स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाने में भी सहायक है। जिससे रेलवे भूमि का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया जा सकता है। उत्तर मध्य रेलवे का यह प्रयास स्वच्छ, सुव्यवस्थित और अधिक कुशल रेलवे नेटवर्क की दिशा में एक नया मानदंड स्थापित कर रहा है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights