राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता प्रफुल्ल पटेल ने शुक्रवार को राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की मौजूदगी में राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली।

पटेल को 21 फरवरी को राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया था। राज्यसभा सदस्य के रूप में उनका नया कार्यकाल इस साल अप्रैल में शुरू हुआ।

पटेल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ जी गरिमामयी उपस्थिति में आज राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेना बड़े सम्मान की बात है।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights