मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ भाजपा नेता पुनीत वशिष्ठ के गांधीनगर स्थित आवास पर भाजपा के ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार, उत्तर प्रदेश सरकार नरेंद्र कश्यप  का आगमन हुआ। भाजपा नेता के आवास पर पंहुचे राज्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर बात हुई।
पुनीत वशिष्ठ ने बताया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने हेतु वार्तालाप हुई। उत्तर प्रदेश सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से जनता के हर वर्ग को लाभान्वित करने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार जनता के हर वर्ग को ध्यान में रखकर लगातार काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights