लखनऊ, 25 जुलाई । भाजपा के वरिष्ठ नेता व उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने लगातार 4078 दिन तक भारत के प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए इंदिरा गांधी को पीछे छोड़ते हुए नया रिकार्ड कायम किया है। मोदी अब स्वतंत्र भारत के दूसरे सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने दो कार्यकालों में मिलाकर 4077 दिन तक देश का नेतृत्व किया था।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बाबा सोमनाथ की धरती से बाबा विश्वनाथ तक की यात्रा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिना किसी राजनीतिक विरासत और न किसी परिवार की बैसाखी के एक ऐसा इतिहास रचा, जो युगों-युगों में कभी विरला ही घटित होता है। अब तक गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में 4,610 दिन और भारत के प्रधानमंत्री के रूप में 4,078 दिन (अभी जारी) कुल 8,688 दिन तक लगातार संवैधानिक पदों पर सेवा देने का गौरव!

उपमुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर शुक्रवार काे लिखा कि यह केवल एक संख्या नहीं है, यह देश की 140 करोड़ जनता के अटूट विश्वास और प्रेम की उन पर अमिट मुहर है। भारत जैसे विविधतापूर्ण लोकतंत्र में यह उदाहरण ‘अद्वितीय’ है। महिला सशक्तिकरण और ग़रीबों के लिए कल्याणकारी योजनाओं के कारण उनमें देशवासियों के अटूट भरोसे के साथ वे दुनिया के 27 देशों के सर्वोच्च सम्मान से भी सम्मानित किए गए हैं।

उन्होंने लिखा कि श्रावण मास में महादेव से प्रार्थना है कि वे हमारे प्रधानमंत्री को सदैव ऊर्जावान, करुणामयी और यशस्वी बनाए रखें, ताकि भारत निरंतर विकसित राष्ट्र की ओर अग्रसर होता रहे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights