मनीष अग्रवाल

नकुड। क्षेत्राधिकारी नकुड़ ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण, गोकशी, हत्या, चोरी, लूट, डकैती, नकबजनी, छिनैती, अवैध नशे के कारोबार जैसे आदि आपराधिक घटनाओं की रोकथाम व इन घटनाओं में संलिप्त अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार सघन गस्त/चैकिंग की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार की प्रातः को थाना नकुड़ प्रभारी ज्ञानेश्वर बौद्ध मय पुलिस टीम द्वारा फंदपुरी -नकुड़ रोड पर संदिग्ध व्यक्ति व वाहन की चेकिंग की जा रही थी। तभी ग्राम जलालपुर की तरफ से मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति आता दिखायी दिया। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा टार्च की रोशनी दिखाकर मोटसाइकिल सवार को रोक कर पूछताछ करने का प्रयास किया गया। परंतु मोटरसाइकिल सवार द्वारा मोटरसाइकिल मोड़कर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर हड़बड़ी में तेज गति से वापिस ग्राम जलालपुर की तरफ जाने वाले रास्ते पर भागने के प्रयास में मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर फिसल कर गिर गयी। पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को गोली लगने से घायलवस्था में मौहम्मद अली पुत्र नसीर निवासी ग्राम मल्ला माजरा नकुड़ को गिरफ्तार किया गया। जो थाना नकुड़ पर पंजीकृत एक बीएनएस के मुकदमें का वांछित अभियुक्त है । जिसके कब्जे से तमंचा , जिंदा / खोखा कारतूस लूटेगये 10,000- रुपये, आधार कार्ड एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई। घायल बदमाश/अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार / घायल अभियुक्त के विरुद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार घायल बदमाश मौहम्मद अली शातिर किस्म का अपराधी है जिसके विरुद्ध जनपद सहारनपुर के विभिन्न थानों में नकबजनी एंव आर्म्स एक्ट जैसे संगीन अपराधों में करीब एक दर्जन मुकदमें पंजीकृत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights