मुजफ्फरनगर।पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल ने मंगलवार को थाना बुढाना पर नियुक्त विवेचकों का अर्दली रूम लिया। इस दौरान उन्होंने थाने पर लंबित विवेचनाओं, महिला अपराधों, प्राप्त प्रार्थना पत्रों तथा वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी की प्रगति की समीक्षा की।ग्रामीण एसपी ने सभी विवेचकों को निर्देश दिए कि लंबित मामलों का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्ता के साथ निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाए।

उन्होंने महिला संबंधी अपराधों की जांच को प्राथमिकता देने, आम जनता से शालीन व्यवहार रखने और थाना क्षेत्र में नियमित पैट्रोलिंग बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।अर्दली रूम के दौरान अवैध मादक पदार्थों, अवैध शराब, जुआ और सट्टा पर प्रभावी रोकथाम के निर्देश भी दिए गए। साथ ही शातिर अपराधियों और हिस्ट्रीशीटरों के सत्यापन व समय-समय पर चेकिंग करने को कहा गया। गैंगस्टर अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत मामलों में धारा 14(1) के तहत अपराधियों की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेंद्रपाल सिंह, थाना प्रभारी बुढाना सुभाष अत्री सहित थाना बुढाना पर तैनात सभी विवेचक उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights