मुज़फ्फरनगर।मुट्ठी बंद करके गरीब की मदद करना ईश्वर को प्रिय होता है,इसी संदेश के साथ शमा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा मंगलवार को स्वामी कल्याण देव बालिका इंटर कॉलेज, भोपा में छात्राओं को जूते एवं जर्सियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित बाल कल्याण समिति के सदस्य एवं समाजसेवी संदीप राठी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि “एक बालिका तीन पीढ़ियों को शिक्षित करती है। शिक्षा का ज्ञान बांटने से हमेशा बढ़ता है। हमें जीवन में सदैव एक-दूसरे का सहयोग करना चाहिए, क्योंकि सहयोग से ही हर समस्या का समाधान संभव है।”

संस्था के अध्यक्ष सुनील मलिक ने कहा कि शमा चैरिटेबल ट्रस्ट हर वर्ष की भांति विद्यालयों में इस प्रकार के सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करती रहती है। संस्था का उद्देश्य निर्धन परिवारों की यथासंभव सहायता करना, शिक्षा का प्रचार-प्रसार करना, बच्चों को नशे से दूर रखना और उन्हें संस्कारवान बनाना है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी विद्यालय को किसी भी प्रकार की आवश्यकता होने पर संस्था सदैव सहयोग के लिए तत्पर रहेगी।उन्होंने छात्राओं से कहा कि “किसी भी परिस्थिति में अपनी शिक्षा न छोड़ें, क्योंकि शिक्षा शेरनी का वह दूध है, जिसे जितना पिएगा उतना दहाड़ेगा।”विद्यालय की प्रधानाचार्या पूजा रानी ने कार्यक्रम में आए अतिथियों को विद्यालय का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और संस्था द्वारा की गई इस सहायता के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने का आग्रह किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में गौरव मलिक, संदीप कुमार एवं विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का सराहनीय सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights