मुजफ्फरनगर। जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में बीती देर रात पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल ने थानाक्षेत्र भोपा में स्वयं मौके पर पहुंचकर सघन चेकिंग अभियान चलवाया। अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की बारीकी से जांच की गई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा।

रात्रिकालीन चेकिंग के दौरान क्षेत्राधिकारी भोपा देववृत बाजपेई एवं प्रभारी निरीक्षक भोपा जसवीर सिंह सहित पुलिस बल के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

पुलिस टीम ने आने-जाने वाले प्रत्येक वाहन और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी।पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को रात्रि गश्त बढ़ाने, सतर्कता बनाए रखने और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनपद में शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ बिना किसी ढिलाई के कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights