मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने देर रात शेरपुर–बामनहेड़ी मार्ग पर गश्त के दौरान हुई पुलिस मुठभेड़ में गोकशी में लिप्त दो शातिर अभियुक्तों को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 50 किलो गोमांस, गोवंशीय अवशेष, गोकशी के उपकरण, अवैध शस्त्र और एक ऑल्टो कार बरामद की है।यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन, पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यानारायण प्रजापत एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ के. मिश्रा के पर्यवेक्षण में की गई। प्रभारी निरीक्षक बबलू सिंह के नेतृत्व में कोतवाली नगर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की।गश्त के दौरान संदिग्ध कार दिखने पर पुलिस ने चेकिंग का प्रयास किया तो कार में बैठे तीनों आरोपी फायरिंग करते हुए जंगल की ओर भागने लगे। आत्मरक्षा में पुलिस की ओर से की गई सूक्ष्म जवाबी फायरिंग में दो आरोपी हकीकत पुत्र मौसम अली,नजाकत पुत्र मौसम अलीघायल हो गए, जबकि उनका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

मौके से बरामद गोमांस की पुष्टि पशु चिकित्सक ने की है। विस्तृत जांच हेतु नमूने सुरक्षित कर गोवंशीय अवशेषों को निस्तारित करा दिया गया है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों ने पूछताछ में गोकशी कर गोमांस बेचकर अवैध धन कमाने की बात स्वीकार की है। इनके फरार साथी की तलाश जारी है तथा विस्तृत आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम में उ0नि0 गणेश शर्मा, उ0नि0 विक्रांत कुमार, का0 सचिन, पवन, ललित, देवेंद्र सैनी, अमरदीप, रवि एवं सनी शर्मा शामिल रहे।
