मुज़फ्फरनगर।जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देश पर पूरे जिले में सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी है, जिससे अपराधियों और असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है।अभियान के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में प्रमुख मार्गों, बाजारों, चौराहों, तिराहों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस द्वारा सघन जांच की जा रही है। इसके साथ ही अंतर्जनपदीय और अंतर्राज्यीय सीमाओं पर बैरियर लगाकर आने-जाने वाले वाहनों और व्यक्तियों की गहन तलाशी ली जा रही है।


पुलिस टीमें हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए हैं और वाहनों के कागजात तथा पहचान की विधिवत जांच की जा रही है।इस विशेष अभियान में सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी और पुलिस बल अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा रही है, जिससे आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ी है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को किसी भी कीमत पर प्रभावित न होने दिया जाए। लगातार चेकिंग से आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है, वहीं अपराधियों पर प्रशासन का शिकंजा और मजबूत हुआ है।
